शेयर बाजार फिर गुलजार
(India)


वैश्विक बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के कारण आज शेयर बाजारों में तेजी का रूख देखा जा रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी 0.50 फीसद की तेजी के साथ कारोबार कर रहे है। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों का वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.50 फीसद की तेजी के साथ 28,125 के स्तर पर है। वहीं, निफ्टी 0.50 फीसद चढ़कर 8050 के ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। एनएसई पर एफएमसीजी सेक्टर को छोड़कर सभी सेक्टर इंडेक्स में तेजी का माहौल बना हुआ है। सीएनएक्स मिडकैप इंडेक्स 0.25 फीसद की बढ़त के साथ 13500 के करीब पहुंच गया है। वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसद की मजबूती के साथ 11600 के करीब पहुंच गया है। कैपिटल गुड्स, रियल्टी, मेटल, फार्मा और ऑटो शेयरों में खरीदारी का रुझान है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।