शेयर बाजारों में शुरूआती तेजी
(India)
भारतीय शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला बरकरार है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में 0.25 फीसद की तेजी देखी जा रही है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी का रूख है। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 93 अंक यानि 0.3 फीसद की मजबूती के साथ 28539 के स्तर पर है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 20 अंक यानि 0.25 फीसद बढ़कर 8628 के स्तर पर है। सीएनएक्स मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसद की बढ़त के साथ 13750 के करीब पहुंच गया है। स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसद की मजबूती के साथ 11700 के पार पहुंच गया है। आईटी, कैपिटल गुड्स, फार्मा और ऑयल एंड गैस शेयरों में खरीदारी से बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है। बीएसई के आईटी, कैपिटल गुड्स, फार्मा और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 0.8-0.6 फीसद की बढ़त दर्ज की गई है। हालांकि बैंकिंग और मेटल शेयरों में दबाव नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी 0.25 फीसद गिरकर 19130 के नीचे आ गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।