जयपुर में बारिश से मौसम सुहाना
(India)
इन्द्रदेव की मेहरबानी ने राजधानी वासियों के लिए मौसम को सुहाना बना दिया . राजधानी के कई इलाकों में मेघ जमकर बरसे. बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई .लोगों को गर्मी से राहत भी मिली है .पिछले 2-3 दिन से तेज धूप और उमस के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था..बारिश के कई इलाकों में सडक पर पानी भर गया.इसके चलते वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा..वहीं मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी सहित प्रदेश में बारिश का रुख बना रह सकता है कृषि के लिहाज से भी बारिश को अहम माना जा रहा है..अब यह बारिश फसलों के लिए अमृत का काम करेगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।