शुरुआती कारोबार में आज शेयर बाजारों में सुस्ती के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी में 0.2 फीसद तक की गिरावट नजर आ रही है। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 51 अंकों की गिरावट के साथ 28368 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 14 अंकों की कमजोरी के साथ 8590 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। फार्मा शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव नजर आ रहा है। बीएसई का फार्मा इंडेक्स 4 फीसद तक गिर गया है। दरअसल, सन फार्मा ने प्रॉफिट वार्निंग जारी की है जिसके बाद इस कंपनी के शेयर 14.5 फीसद तक गिरे है। हालांकि आईटी शेयरों में अच्छी खरीदारी का रुझान है। बीएसई का आईटी इंडेक्स 3 फीसद से ज्यादा बढ़ा है। इंफोसिस के अच्छे नतीजों के चलते आईटी शेयरों में खरीदारी का माहौल है और इंफोसिस का शेयर 7 फीसद तक बढ़ा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।