कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस आज से
(India)

जयपुर में आज से कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस की शुरू शुरूआत हो रही है। चार दिन तक चलने वाली इस कॉन्फ्रेंस में पहले जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों से उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी। उसके बाद उन्हें विकास का एजेण्डा दिया जाएगा। इस कॉन्फ्रेंस की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अधिकारियों के समक्ष अपना वीजन पेश करेगी। इसके साथ ही संबंधित विभागों के प्रमुख सचिव और सचिव अपने प्रजेंटेशन देने के साथ ही अनुभव भी साझा करेंगे। कॉन्फ्रेंस के तीसरे दिन 24 जुलाई को जिलों के प्रभारी मंत्रियों की अध्यक्षता और सचिवों की मौजूदगी में हर जिले की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करने के साथ ही उनके निराकरण और विकास के लिए एजेण्डा तैयार किया जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।