वैश्विक बाजारों से मिल रहे खराब संकेतों के चलते घरेलू बाजारों में गिरावट का दौर जारी है। आज भी शेयर मार्केट शुरुआती कारोबार से ही गिरावट का रूख दिखा रहा है। अब तक सेंसेक्स और निफ्टी में 0.25 फीसद तक की कमजोरी आ चुकी है। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 35 अंकों की गिरावट के साथ 28148 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 8 अंक गिरकर 8521 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी सुस्ती का माहौल है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।