जारी रह सकती है सोने में गिरावट
(India)
अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। आने वाले दिनों में घरेलू बाजार में सोने की कीमतें 23000 रुपए प्रति दस ग्राम से नीचे जा सकती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव पांच साल के निचले स्तर बने हुए हैं। गोल्डमैन सैक्स ग्रुप के मुताबिक सोना लगातार 10वें दिन भी गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया, जो कि 1996 के बाद की सबसे लंबी गिरावट है। 9 जुलाई से अब तक सोने की कीमतें 6.1 फीसदी फिसल चुकी हैं। गोल्डमैन ने कहा कि सोने की कीमतें 1,000 डॉलर प्रति औंस के नीचे आ सकती हैं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।