जोधपुर शहर और आस-पास के गांवों में हो रही भारी बारिश के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग नागौर-जोधपुर रोड पर कई जगहों से सड़क टूट गई और पुल टूटने से यातायात प्रभावित हो गया है। रविवार रात हुई बारिश के चलते सोमवार सुबह जोधपुर से निकट नागौर रोड पर स्थित दईजर के पास सड़क पर बना पुल टूट गया। दईजर पुलिया ढहने से वाहनों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।