आज शेयर बाजार में तेजी का रूख नजर आ रहा है। अब तक सेंसेक्स और निफ्टी में 0.33 फीसद तक की मजबूती आई है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी का माहौल है। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 90 अंक यानि 0.33 फीसद तक बढ़कर 27550 के स्तर पर है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 28 अंक यानि 0.34 फीसद की तेजी के साथ 8365 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सीएनएक्स मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसद बढ़त के साथ 13400 के उपर चल रहा है। वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.5 फीसद की तेजी के साथ 11600 के आसपास नजर आ रहा है। मेटल और ऑटो शेयरों में अच्छी खरीदारी का माहौल देखने को मिल रहा है। सीएनएक्स मेटल इंडेक्स 0.75 फीसद तक बढ़ा है, जबकि सीएनएक्स ऑटो इंडेक्स में 0.5 फीसद की मजबूती आई है। बैंक निफ्टी 0.25 फीसद तक बढ़कर 18300 के आसपास टिका हुआ है। हालांकि पावर शेयरों में थोड़ी बिकवाली नजर आ रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।