सीएम राजे ने दी गुरु पूर्णिमा की बधाई
(India)
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं... मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि समाज को शिक्षित, संस्कारित और ऊर्जावान बनाने में गुरुजनों की भूमिका अहम् होती है..समाज के स्वरूप का निर्धारण शिक्षक ही करता है..राजे ने कहा कि हमारे यहां ईश्वर से पहले गुरु की पूजा की जाती है। शिक्षक ज्ञान और संस्कार के संवाहक होते हैं। कहा जाता है कि शिक्षक वह दीपक है जो खुद जलकर दूसरों को उजाला देता है..मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपील की है कि वे गुरुओं के प्रति श्रद्धाभाव और सम्मान बनाए रखें क्योंकि आज के युग में भी ज्ञान के विस्तार, विकास और गुणवत्ता बढ़ाने के लिए गुरुओं का मार्गदर्शन जरूरी है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।