फोरम फॉर इंडिया पैसेफिक आइलैंड्स कॉर्पोरेशन के बैनर तले 14 देशों के राष्ट्राध्यक्षों का सम्मेलन 21 अगस्त को जयपुर के होटल रामबाग पैलेस में आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। सम्मेलन का आयोजन विदेश मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। सम्मेलन स्थल के चयन के लिए शुक्रवार को विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय की टीम जयपुर पहुंची थी। सम्मेलन में कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, सौर ऊर्जा, स्पेस साइंस और शिक्षा जैसे मुद्दों पर समझौते हो सकते हैं। सम्मेलन में शामिल होने के बाद राष्ट्राध्यक्षों को जयपुर भ्रमण पर ले जाया जाएगा। इसके बाद वे 22 को ही अपने देशों के लिए रवाना हो जाएंगे। फिपिक का पिछला सम्मेलन नवंबर 2014 में फिजी में हुआ था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।