शेयर बाजार में शुरूआती गिरावट
(India)
वैश्विक बाजारों में छाई मंदी का असर घरेलू शेयर बाजारों में भी देखने को मिल रहा है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में 0.25 फीसद की गिरावट नजर आ रही है। वहीं, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी नरमी छाई है। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स 67 अंकों की गिरावट के साथ 28120 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 25 अंक यानि 0.3 फीसद की कमजोरी के साथ 8518 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।