आज शेयर बाजार में तेजी का रूख देखा जा रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी में 0.75 फीसद तक मजबूती आई है। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 208 अंक यानि 0.75 फीसद की मजबूती के साथ 28280 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 61 अंक यानि 0.75 फीसद की बढ़त के साथ 8578 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी का रुझान है। सीएनएक्स मिडकैप इंडेक्स 0.8 फीसद की बढ़त के साथ 14140 के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.7 फीसद बढ़कर 12100 के ऊपर पहुंच गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।