सीएम राजे दिल्ली दौरे पर
(India)
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज दिल्ली में हैं। आज अल सुबह ही मुख्यमंत्री राजे दिल्ली के लिये रवाना हो गयीं। आज मुख्यमंत्री रिसर्जेंट राजस्थान को लेकर कई बैठकों में शिरकत कर सकती हैं वहीं कल रिसर्जेंट राजस्थान को ही लकेर दिल्ली में आखिरी रोड शो है जिसमें सीएम हिस्सा लेंगी। रिसर्जेंट राजस्थान के प्रचार के लिये आखिरी रोड शो कल नई दिल्ली में होगा। इस दौरान 10 से अधिक महत्वपूर्ण एमओयू साईन किये जाएंगे।रोड शो में सीएम राजे ,उद्योग मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर और मुख्य सचिव सीएस राजन राजन शामिल होंगे। वहीं इस रोड शो में उद्योग विभाग के भी कई अधिकारी शिरकत करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।