ललित के. पंवार आरपीएससी के चेयरमैन नियुक्त
(India)
आखिर लंबे इंतजार के बाद राजस्थान लोक सेवा आयोग को नया चेयरमैन मिल ही गया....राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी ललित के. पंवार को आरपीएससी का चेयरमैन नियुक्त किया है...उनकी नियुक्ति का आदेश बुधवार को कार्मिक विभाग ने जारी कर दिया.गौरतलब है कि काफी लंबे समय से आरपीएससी में चेयरमैन का पद रिक्त था...पंवार हाल ही में आईएएस पद से सेवानिवृत हुए है....वे काफी लम्बे अरसे तक राज्य में विभिन्न पदों पर कामकाज संभाल चुके है...पंवार राजस्थान में अपने कार्यकाल के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सचिव के रूप में काम भी देख चुके है.मूलत बाड़मेर जिले के रहने वाले पंवार को स्वच्छ छवि के चलते उन्हंे नई जिम्मेदारी दी गई है.....बताया जा रहा है पिछले दिनों आरपीएससी की कार्यप्रणाली को लेकर उठे विवाद के चलते राज्य सरकार को ऐसे व्यक्ति की तलाश थी जो बिगड़ी छवि को ठीक कर सके....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।