गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार
(India)
आज शेयर बाजार में सुस्ती का माहौल नजर आ रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी की चाल सपाट दिख रही है। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 9 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 28,214 के स्तर पर है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 8.5 अंक गिरकर 8,560 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। एफएमसीजी और मेटल शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव नजर आ रहा है। बीएसई का एफएमसीजी इंडेक्स 0.7 फीसद गिरा है, जबकि मेटल इंडेक्स में 0.5 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। बैंक निफ्टी 0.25 फीसद गिरकर 18,880 के नीचे आ गया है। हालांकि कंज्यूमर ड्युरेबल्स, आईटी और फार्मा शेयरों में खरीदारी दिख रही है। वहीं बीएसई के कंज्यूमर ड्युरेबल्स, आईटी और फार्मा इंडेक्स में 1-0.6 फीसद की मजबूती आई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।