जयपुर में 19 और 20 नवंबर को होने वाले रिसर्जेंट राजस्थान के लिए समर्थन जुटाने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दिल्ली गईं और देशी-विदेशी इन्वेस्टर्स से बातचीत की। इसी बातचीत में उन्होंने कहा, दुनिया बहुत छोटी हो गई है। पहले मुख्यमंत्री देश-विदेश के इन्वेस्टर्स से बातचीत करने नहीं जाते थे। राष्ट्राध्यक्षों से निवेश के लिए बात करने नहीं जाते थे, आज यह सब किया जा रहा है।मुख्यामंत्री ने उद्यमियों से कहा, आप राजस्थान आएं, निवेश करें उद्योग लगाएं। आप हमारे परविार का हिस्सा बनें। इससे राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। सीएम ने कहा, राजस्थान में हर क्षेत्र चाहे पर्यटन हो, शिक्षा हो काम हो रहा है। हम कहीं भी किसी से पीछे नहीं हैं और कंधे से कंधा मिलाकर दुनिया के साथ चल रहे हैं। दिल्ली के एक होटल में हुई इन्वेस्टर्स मीट में देश-विदेश के बड़ी संख्या में इन्वेस्टर्स पहुंचे। सीएम से पहले आईएएस वीनू गुप्ता ने प्रजेंटेशन के जरिए सभी निवेशकों को बताया कि राजस्थान में निवेश की क्या-क्या संभावनाएं हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।