शेयर बाजार में आज मामूली गिरावट
(India)

आज शेयर बाजार में गिरावट का रूख देखा जा रहा है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र के शुरुआत से ही बाजार में बिकवाली हावी है। वहीं, अमेरिकी बाजार और एशियाई बाजारों से मिले धीमे संकेत ने भी निवेशकों की चाल सुस्त कर रखी है। हालांकि मिडकैप, स्मॉलकैप, कमोडिटी, एनर्जी और मेटल इंडेक्स में लगभग आधा फीसद की तेजी देखी जा रही है। जबकि बैंकिंग, एफएमसीजी और इंफ्रा इंडेक्स में मामूली गिरावट देखने को मिल रही है। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 9.08 अंक यानि 0.03 फीसद की गिरावट के साथ 28289 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 4.45 अंक यानि 0.05 फीसद गिरकर 8584 के स्तर पर आ गया है।

































Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।