सोने-चांदी में तेजी
(India)


विदेश में मजबूती के बीच निवेशकों और आभूषण निर्माताओं ने कीमती धातुओं में लिवाली की। इसके चलते आज सोने में लगातार चार सत्रों से जारी गिरावट थम गई। स्थानीय सराफा बाजार में यह पीली धातु 190 रुपये चढ़कर 25 हजार 170 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुई। बीते चार सत्रों में सोना 320 रुपये टूटा था। इसी प्रकार औद्योगिक यूनिटों और सिक्का निर्माताओं की मांग का सहारा पाकर चांदी भी 330 रुपये उछलकर 34 हजार 130 रुपये प्रति किलो हो गई। लंदन के अंतरराष्ट्रीय सराफा बाजार में सोना 0.23 फीसद सुधरकर 1092.00 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी भी 0.82 फीसद बढ़कर 14.77 डॉलर प्रति औंस हो गई। इसका असर घरेलू सराफा बाजार पर भी पड़ा।














Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।