जयपुर जिले में 795 प्रत्याशी मैदान में
(India)
जयपुर जिले में नगरपालिका चुनावों के लिए नामाकंन वापस लेने का दौर थम गया है। जिला कलक्टर कृष्ण कुणाल ने बताया कि जिले की 10 नगरपालिकाओं बगरू, चाकसू, चैमूं, जोबनेर, किशनगढ़ रेनवाल, कोटपूतली, फुलेरा, सांभरलेक, शाहपुरा और विराटनगर में आखिरी दिन तक 1212 प्रत्याशियों की ओर से 1515 नामाकंन पत्र प्राप्त हुए थे ,,,, पालिका चुनावों के लिए 185 प्रत्याशियों ने अपना वापस ले लिया है। फुलेरा नगर पालिका वार्ड नंबर 18 से बीजेपी की रेखा जैन निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गई है। जिले की 10 नगरपालिकाओं के लिए चुनाव मैदान में अब 795 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमाएगें। बगरू में 76, चाकसू में 79, चैमूं में 90, जोबनेर में 63, किशनगढ रेनवाल में 65, कोटपूतली में 156, फुलेरा में 63, सांभरलेक में 56 ,शाहपुरा में 86 और विराटनगर नगर पालिका में 61 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।