शेयर बाजारों की कमजोर शुरूआत
(India)
आज शेयर बाजार में नरमी का रूख देखा जा रहा है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में कमजोरी देखी जा रही है। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी का रूझान है। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 7 अंकों की मामूली कमजोरी के साथ 28,095 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी भी 7 अंकों की मामूली कमजोरी के साथ 8519 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इस बीच सीएनएक्स मिडकैप इंडेक्स 0.4 फीसद बढ़कर 14,150 के ऊपर पहुंच गया है। इसके अलावा बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.4 फीसद की बढ़त के साथ 12,100 के बेहद करीब पहुंच गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।