सेंसेक्स 122 अंक गिरा
(India)
आज भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट का रूख देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि चीन द्वारा अपनी मुद्रा युआन के अवमूल्यन के कारण बाजारों में गिरावट आई है। यहां तक कि अमेरिकी बाजारों में भी एक से सवा फीसद की गिरावट आई है। वहीं, ऐशियाई बाजारों के सभी प्रमुख शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है।दलाल स्ट्रीट पर सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 0.5 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 122 अंक यानि करीब 0.5 फीसद की गिरावट के साथ 27,744 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 40 अंक यानि 0.5 फीसद गिरकर 8422 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।