तेजी के साथ खुले शेयर बाजार
(India)

आज शेयर बाजार में तेजी का माहौल है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में 0.75 फीसद की बढ़ोतरी देखी गई है। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 237 अंक यानि 0.9 फीसद की मजबूती के साथ 27,749 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 69 अंक यानि 0.8 फीसद बढ़कर 8,418 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी जोरदार खरीदारी देखने को मिल रही है। सीएनएक्स मिडकैप इंडेक्स 1.1 फीसद बढ़कर 13,900 के बेहद करीब पहुंच गया है। वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसद की बढ़त के साथ 11,800 के करीब पहुंच गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।