आज भी शेयर बाजारों में खरीदारी का माहौल देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी लगभग आधा फीसद की तेजी आई है। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 116 अंक यानि करीब 0.5 फीसद की बढ़त के साथ 27,666 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 31.5 अंक यानि 0.4 फीसद बढ़कर 8,387.5 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी माहौल है। सीएनएक्स मिडकैप इंडेक्स करीब 0.5 फीसद बढ़कर 13,700 के करीब पहुंच गया है। वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.4 फीसद की बढ़त के साथ 11,600 के ऊपर नजर आ रहा है। फार्मा, आईटी, बैंकिंग और ऑटो शेयरों में खरीदारी से बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है। बीएसई का फार्मा इंडेक्स करीब 1.5 फीसद तक बढ़ा है। बैंक निफ्टी 0.5 फीसद की तेजी के साथ 18,270 के ऊपर निकल गया है। हालांकि मेटल शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।