मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 3.30 बजे कोटा पहुचेंगी वहीं रात्री विश्राम मुख्यमंत्री कोटा में करेंगी। और सुबह नयापुरा उम्मेद सिंह स्टेडिय में पहुंचेंगी। सुबह 09ः 05 पर ध्यावजारोहण करेंगी। इस राज्य स्तरीय समारोह में दक्षिण आस्टेªलिया के मंत्री मार्टिन हेमिल्टन स्मिथ को विशिष्ट अतिथी बनाया गया है। ध्वजारेाहण के बाद उम्मेद सिंह स्टेडियम में ही 44 लोगों को राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजा जायेगा। वहीं राष्ट्रपति जीवन रक्षा पदक, राष्ट्रपति वीरता पदक, राष्ट्रपति पुलिस पदक, पुलिस पदक सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालांे को प्रमाण पत्र से नवाजा जायेगा। इसके बाद लोक कलाकारों और स्कूली बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।