गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार
(India)
वैश्विक बाजारों में छाई मंदी का असर घरेलू बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है। आज शेयर मार्केट की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। सेंसेक्स-निफ्टी 0.25 फीसद नीचे है। आज के कारोबार में एनएसई पर आईटी और फार्मा इंडेक्स को छोड़कर सभी सेक्टर इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे है। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 50 अंक लुढ़क कर 27,775 के स्तर पर आ गया है। वहीं, निफ्टी 20 अंक की मामूली गिरावट के साथ 8451 के महत्वपूर्ण स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज के कारोबार में मेटल, इंफ्रा शेयरों में तेज बिकवाली है। इसका प्रमुख कारण चीन के बाजारों में बिकवाली है। हालांकि आज भी चुनिंदा मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीददारी का रुझान कायम है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।