शेयर बाजार में गिरावट जारी
(India)
आज शेयर मार्केट में गिरावट का रूख देखा जा रहा है। खराब वैश्विक संकेतों के कारण घरेलू बाजारों में भी मंदी छाई है। सेंसेक्स और निफ्टी में 0.25 फीसद तक की कमजोरी देखी जा रही है। फिलहाल सेंसेक्स 58 अंक यानि 0.2 फीसद की गिरावट के साथ 27,874 के स्तर पर है। वहीं निफ्टी 22 अंक यानि 0.25 फीसद की कमजोरी के साथ 8,473.5 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। उधर, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर भी दबाव में नजर आ रहे हैं। सीएनएक्स मिडकैप इंडेक्स 0.1 फीसद गिरकर 14,065 के स्तर पर आ गया है। वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.1 फीसद की कमजोरी के साथ 11,900 के आसपास नजर आ रहा है। ऑटो, आईटी, मेटल और पावर शेयरों में बिकवाली से बाजार दबाव में नजर आ रहे हैं। बीएसई के ऑटो, आईटी, मेटल और पावर इंडेक्स में 0.6-0.5 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। बैंक निफ्टी 0.3 फीसद गिरकर 18,640 के नीचे आ गया है। हालांकि फार्मा शेयरों में जोरदार खरीदारी का माहौल है। बीएसई का फार्मा इंडेक्स 1 फीसद से ज्यादा बढ़ा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।