इधर जयपुर में फोरम फॉर इंडियन पैसिफिक आइसलैंड कॉरपोरेशन शिखर सम्मेलन में आने वाले 14 देशों के राष्ट्राध्यक्षों के स्वागत की तैयारिया पूरी हो गई है। शहर में सफाई व्यवस्था और सौंदर्यीकरण का कार्य रात तक चलता रहा । हवाई अड्डे के आसपास से लेकर आमेर तक जेडीए की दस जोन की टीमों के साथ उद्यान और बिजली प्रकोष्ठ के अधिकारी भी जुटे हुए हैं। फोरम फॉर इंडिया पैसिफिक आईलैण्ड्स को-ऑपरेशन समिट-2015 के दौरान शहर में यातायात की विशेष व्यवस्था की गई है। शहर में 21-22 अगस्त को फिपिक समिट 2015 के दौरान वीवीआईपी के आवागमन के समय वीवीआईपी रूट पर चलने वाले सामान्य यातायात को डायवर्ट कर समानान्तर मार्गों से निकाल जाएगा। फिपिक सम्मेलन के लिए जयपुर में पुलिस व्यवस्था को चाक चैबंद किया है। शहर के हर चैराहे, तिराहे, गलियों में पुलिस को तैनात किया गया है। वहीं यातायात पुलिस ने शहर में यातायात की व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए भी कई इंतजाम किए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।