शेयर बाजार में भारी गिरावट
(India)
शेयर बाजार में गिरावट का माहौल है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ने 400 अंकों का गोता लगाया है, वहीं निफ्टी भी 8250 से नीचे चला गया है। कुल मिलाकर सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 1.5 फीसद की कमजोरी देखने को मिल रही है। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 411 अंक यानि 1.5 फीसद की गिरावट के साथ 27,196 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 129 अंक यानि 1.5 फीसद की कमजोरी के साथ 8,244 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी मंदी छाई है। सीएनएक्स मिडकैप इंडेक्स 1.8 फीसद गिरकर 13,600 के नीचे आ गया है। वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1.75 फीसद की कमजोरी के साथ 11,500 के नीचे आ गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।