प्रदेश के 129 निकायों में शनिवार को हुए डिप्टी मेयर, उपसभापति और वाईस चेयरमैन चुनाव में भाजपा ने फिर अपना दमखम दिखा दिया। 80 निकायो में भाजपा के जनप्रतिनिधि चुने गये। जबकि कांग्रेस को 36 स्थानो पर अपने वाईस चेयरमैन और उपसभापति बनाने में कामयाबी हासिल हुई। वहीं प्रदेश के 12 निकायो में निर्दलीय वाईस चेयरमैन चुने गये। वहीं, जयपुर जिले की 10 नगरपालिकाओं के उपाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव हुए ,,, जयपुर जिले में भाजपा के उपाध्यक्ष पदों के प्रत्याशियों ने 9 नगरपालिकाओं में जीत हासिल की। वहीं 1 नगरपालिका में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की,,,,
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।