संथारा को आत्महत्या के बराबर घोषित करने के हाईकोर्ट के फैसले के विरोध में सोमवार को सकल जैन समाज ने प्रदेश में 400 से ज्यादा रैिलयां और मौन जुलूस निकाला। इसके अतिरिक्त 12 राज्यों और 3 अन्य देशों में भी इसी प्रकार विरोध जताया गया। मुनि प्रमाण सागर महाराज के सानिध्य में दिगबंर और श्वेताबंर जैन समाज के लोगों ने धर्म बचाओ आंदोलन के तहत जयपुर के रामलीला मैदान से मौन जुलूस निकाला जो शहर के प्रमुख बाजारों से होता हुआ सी स्कीम स्थित महावीर स्कूल में समाप्त हुआ ,,महावीर स्कूल में जैन समाज की ओर से बडी सभा का आयोजन किया गया ,, धर्म बचाओं आंदोलन के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में दिगबंर और श्वेताबंर जैन मुनियों ने अपने विचार रखे ,, मुनि प्रमाण सागर महाराज ने कहा कि कोर्ट के फैसले के बाद समूचा जैन समाज एक मंच पर आ गया है ,, उन्होंने कहा कि शहर में पहले मंदिर तोड़े गए और धर्म गुरूओं पर हमलें हुए ,,इसके बाद अब धर्म पर प्रहार हुआ है , मुनि प्रमाण सागर महाराज ने कहा कि धर्म पर हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ,,, इसके लिए जरूरत पडी तो राजनीतिक दलों से समर्थन लेकर धारा 306 और 309 में भी संशोधन करना पडा तो उसके प्रयास करेगें ,,,, वहीं मुनि प्रमाण सागर महाराज ने धर्म बचाओ आदोंलन के बैनर तले 15 दिनों में एक बैठक आयोजित कर आगामी रणनीति बनाने की बात कही गई ,,,, बैठक में श्वेताबंर पंथ से जुडे धर्म गुरू ने भारत सरकार से संथारा से रोक हटाने और मांस मदिरा बंद कराने की मांग की ,,,
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।