छात्रसंघ चुनावों के लिए मतदान शुरू
(India)
राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनावों के लिए मतदान शुरू हो गया है। इस चुनाव में 24,010 छात्र-छात्राएं 124 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। विवि परिसर और चार संघटक कॉलेजों में 95 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। मतदान दोपहर एक बजे तक होगा।विवि. में प्रचार थम जाने के बाद मंगलवार को शोरगुल कम रहा, विद्यार्थियों को कड़ी जांच से गुजरना पड़ा। जबकि छात्र नेता वोटों की मनुहार करने के लिए सोशल साइट्स और वाट्सएप पर जुटे रहे। पुलिस ने भी मंगलवार को परिसर में फ्लैग मार्च किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।