शेयर बाजार में कल के उतारचढ़ाव के बाद आज भी ऐसा ही रूख देखा जा रहा है। शुरुआती कारोबार में जहां सेंसेक्स 306 अंकों की गिरावट के साथ 25,725 के स्तर पर था जो कि 1.18 फीसद की गिरावट है। वहीं, निफ्टी 1.03 फीसद की गिरावट के साथ 81 अंक गिरकर 7,799 पर जा पहुंचा था। लेकिन अब सेंसेक्स रिकवरी की तरफ है। शुरुआती कारोबारी घंटे में बैंक निफ्टी 220 अंकों से ज्यादा टूटा है और 17,000 के अहम स्तर से नीचे कारोबार कर कर रहा है। दिग्गज बैंक बाजार को नीचे खींचने का काम कर रहे हैं, वहीं मिडकैप इंडेक्स भी 200 अंक से ज्यादा टूटकर कारोबार कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप 1 फीसद से ज्यादा की गिरावट के साथ बने हुए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।