कल की तेजी के बाद आज भी शेयर बाजार में उछाल का रूख देखा जा रहा है। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स और निफ्टी में 1.30 फीसद की तेजी आई है। कल अमेरिकी बाजारों में 2.5 फीसद की बढ़त दिखी थी और इसी का असर आज घरेलू बाजारों पर भी देखा जा रहा है। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 339.06 अंक यानि 1.29 फीसद की बढ़त के साथ 26570 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 103.20 अंक यानि 1.30 फीसद चढ़कर 8052 के स्तर पर आ गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।