108 एम्बुलेंस सेवा में हुए घोटाले के मामले में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ सचिन पायलट पर सीबीआई द्वारा मामला दर्ज करने के बाद प्रदेश की सियासत गर्म होती दिख रही है। इस मामले को लेकर कांग्रेसी नेताआंे की ओर से लगाये जा रहे आरोपों का गृहमंत्री कटारिया ने कड़ा जवाब दिया है। उदयपुर में पत्रकारों से बातचीत में कटारिया ने स्पष्ट किया कि इसमें किसी भी प्रकार से बदले की भावना के तहत मामला दर्ज नहीं किया गया है। कटारिया ने कहा प्रदेश में बीजेपी विपक्ष में थी तब भी उन्होंने स्वयं इस मामले को सदन में कई बार उठाया था लेकिन कांग्रेस सरकार ने इस मामले को दबाये रखा था। साथ ही कटारिया ने इस मामले पर गहलोत सरकार को घेरते हुए कहा कि अगर उनके आरोप झूठे हैं तो कांग्रेस सरकार को उनके कार्यकाल में ही इस मामले की जांच करवानी लेनी चाहिए थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।