गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार
(India)


कारोबारी सत्र के दूसरे ही दिन सेंसेक्स एक बार फिर से 26000 अंकों के नीचे चला गया है। मंगलवार को तीस शेयरों वाले बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स करीब 299 अंकों की गिरावट के साथ 25,984.28 अंक पर खुला। इसमें यह गिरावट 1.13 फीसद की रही। वहीं दूसरी ओर आज निफ्टी की भी शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। आज निफ्टी 84.65 अंकों की गिरावट के साथ 7,886.65 अंक पर खुला। इसमें यह गिरावट 1.06 फीसद की रही। जानाकारों के मुताबिक इस कमजोरी की वजह अप्रेल-जून के दौरान जीडीपी ग्रोथ में आई गिरावट रही है। इस क्वार्टर में यह महज सात फीसद पर आकर सिमट गई जबकि पिछले क्वार्टर में जीडीपी ग्रोथ 7.5 फीसद की रही थी। पिछले एक सत्र के दौरान एशिया के बाजारों पर यदि नजरें डाली जाएं तो पता चलता है कि इस दौरान चीन के शेयर बाजार में काफी गिरावट का दौर रहा। वहीं विश्व स्तर पर क्रुड ऑयल के दामों में तेजी दिखाई दी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।