आज शेयर बाजार में गिरावट का रूख देखा जा रहा है। कल एशियाई बाजारों में आई रिकवरी का फायदा भारतीय बाजारों को भी मिला था। लेकिन आज मुनाफावसूली के कारण कल की तेजी गायब है और बिकवाली का रूख देखा जा रहा है। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 8 अंक की बढ़त के साथ 25,704 के स्तर पर सपाट होकर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 3 अंक गिरकर 7,783 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मिडकैप शेयरों में भी गिरावट आई है। सीएनएक्स मिडकैप इंडेक्स 0.2 फीसद की मामूली बढ़त के साथ 12,800 के आसपास नजर आ रहा है। हालांकि बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसद की मजबूती के साथ 10,800 के आसपास है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।