शेयर बाजार में शुरूआती तेजी
(India)

आज शेयर बाजार में तेजी का रूख देखा जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के कारण घरेलू शेयर बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी में 0.5 फीसद तक की बढ़त नजर आ रही है। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 162 अंक यानि 0.6 फीसद की मजबूती के साथ 25,615 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 58 अंक यानि 0.75 फीसद की तेजी के साथ 7,775 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।