जयपुर से आज जाएगी हज की पहली फ्लाइट
(India)
जयपुर से हज 2015 की पहली फ्लाइट आज जाएगी। यह फ्लाइट दोपहर 1.50 बजे जाएगी, जिसमें 250 यात्री रवाना होंगे। पहली बार हज यात्रा के दौरान होने वाली परेशानियों को ध्यान में रखते हुए हज कमेटी की ओर से यात्रियों को स्पेशल बैग दिए जा रहे हैं। इन बैग में राजस्थान का नक्शा होगा। साथ ही एक स्टीकर लगा होगा, जिसमें यात्री के कवर नंबर समेत कई अन्य जानकारियां होगी। ताकि उन्हें यात्रा के दौरान लगेज लेने में परेशानी नहीं हो। हज कमेटी के अधिशाषी अधिकारी अब्बू सूफियान के मुताबिक जयपुर से हज फ्लाइटें 17 सितंबर तक लगातार जाएंगी। हज यात्रा की रिपोर्टिंग का काम पूरा हो चुका है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।