अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में छाई मंदी के असर से आज भारतीय शेयर बाजारों में भी गिरावट का रूख देखा जा रहा है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में 2 फीसद तक कमजोरी नजर आ रही है। फिलहाल सेंसेक्स 446 अंक यानि करीब 1.73 फीसद की गिरावट के साथ 25,319 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 147 अंक यानि 1.91 फीसद की कमजोरी के साथ 7,673 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।