राजस्थान में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप
(India)
राजस्थान में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। बात करे यदि आंकड़ों की तो प्रदेश में अब तक डेंगू के 180 और मलेरिया के तीन हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके है। ये तो सरकारी आंकड़े है। जबकि प्राइवेट अस्पतालों में आने वाले मरीजों की बात करे तो ये डेंगू का आंकड़ा भी हजारों मरीजों तक पहुंच चुका है। चिकित्सकों की मानें तो सुरक्षा ही इन बीमारियों से बचाव का तरीका है। ये दोनों रोग मच्छर के काटने से होता है लिहाजा अपने आसपास मच्छर न पनपने दे। करौली जिले में इन दिनों डेंगू बीमारी का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है। करौली के बाद अब डेंगू ने हिण्डौन सिटी के करसौली गांव में दस्तक दी है जहां करीब चार से पांच मरीज डेंगू पाजीटिव मिले हैं, जिनका उपचार जयपुर में जारी है। वहीं एक डेंगू पीड़ित युवती को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल से मरणासन्न अवस्था में वापस घर भेज दिया, जिसके बाद उसका हिण्डौन के सरकारी अस्पताल में उपचार जारी है। लेकिन चिकित्सा विभाग अभी तक मामले में गंभीर नहीं है और गांव में जाकर उपचार के प्रबंध नहीं किए हैं। ज्ञात रहे कि करौली की चैबे पाडा काॅलोनी में भी पिछले दिनों 8 डेंगू के मरीज सामने आये थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।