स्मार्ट राज प्रोजेक्ट पर काम जारी
(India)
राजस्थान में स्मार्ट राज प्रोजेक्ट को राज्य में लागू करना प्रक्रिया में हैं.प्रदेश की सभी 187 नगरीय निकायों में ऑनलाईन होने वाले कार्यों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं.प्रदेश सरकार के 124.26 करोड़ रुपये के स्मार्ट राज प्रोजेक्ट की क्रियान्विति ग्रुप ऑफ कम्पनीज मैसर्स फोर्थ डाइमेंशन सॉल्यूशन, मैसर्स रिको, मैसर्स मार्स कर रहा है..प्रोजेक्ट में प्रदेश की 187 नगरीय निकायों में तीन चरणों में एकल राज्य स्तरीय सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन सिस्टम के जरिए नगरीय निकायों के कार्यों को ऑनलाईन किया जायेगा साथ ही राज्य स्तरीय स्टेट डेटा सेन्टर बनाया जायेगा..स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव मनजीत सिंह ने बताया कि एकल राज्य स्तरीय सॉफ्टवेयर साल्यूशन सिस्टम के जरिए नगरीय निकाय की ओर से जिन सेवाओं को ऑनलाईन किया जायेगा उनमें जन्म और मृत्यु प्रमाण-पत्र, विवाह प्रमाण-पत्र, भवन स्वीकृति, ऑनलाईन कैश कलेक्शन, बिलिंग और अकाउंटिंग, भू-उपयोग परिवर्तन आवेदन, सूचना के अधिकार में आवेदन और लोक सेवा गारन्टी के कार्य शामिल है..बताया कि अभी इस प्रोजेक्ट का पूरा होने में 3 साल का समय लगेगा.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।