शेयर बाजार में तेजी
(India)
इंटरनेशनल मार्केट से मिल रहे मजबूत संकतों के चलते इंडियन मार्केट्स दिन के ऊपरी स्तरों पर पहुंच गए है। सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल दो फीसदी ऊपर है। एनएसई पर सभी सेक्टर इंडेक्स हरे निशान पर कारोबार कर रहे है। बैंक, ऑटो, मेटल, रियल्टी तीन फीसदी से ज्यादा चढ़ गए है।फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 460 अंक बढ़कर 25,780 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 150 अंक की तेजी के साथ 7831 के ऊपर आ गया है। मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि ग्लोबल संकेत फिर से पॉजिटिव हो रहे हैं। ज्यादातर बड़े इवेंट को मार्केट्स अब डिस्काउंट कर चुके हैं। इसके अलावा सेंसेक्स और निफ्टी काफी ज्यादा गिर चुके हैं। लिहाजा एक बाउंसबैक की उम्मीद पहले से मार्केट लगा रहा था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।