मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और सेना के अफसरों के बीच गुरुवार को दक्षिणी पश्चमी कमान सेना मुख्यालय सिविल मिलिट्री लाइजन कांफ्रेंस हुई। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस मौके पर 1166 शहीद वीरांगनाओं के लिए स्पेशल आईकार्ड बनाने और प्रधानमंत्री की स्कीम के तहत फ्री जीवन बीमा कराने की घोषणा की। सीकर में युद्ध विधवाओं के लिए 2 करोड़ की लागत से फ्लैट्स बनाए जाएंगे। जयपुर में मिलिट्री स्टेशन के चारों तरफ जेडीए द्वारा ड्रेनेज सिस्टम विकसित किया जाएगा। राजे ने कहा कि राज्य सरकार ने सैन्यकर्मियों और परिवारों के लिए कल्याणकारी कार्यों में कमी नहीं रखी है। शहीदों की विधवाओं को विशेष पहचान पत्र इश्यू किये जा रहे हैं जिससे उनके कार्य सरकारी कार्यालयों में त्वरित गति से हो सकेंगे। प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना के तहत सभी शहीदों की विधवाओं को फ्री इंश्योरेंस की सुविधा दी गई है इसके अलावा करगिल के शहीदों की विधवाओं को मकान या जमीन के बदले में दी जाने वाली राशि चार लाख से बढ़ाकर बीस लाख कर दी गई है। सीएम ने कहा राज्य में वीरता पदक विजेताओं को दी जाने वाली नकद सहायता राशि में भी बढ़ी है। सेना मैडल के विजेताओं को सहायता राशि दो लाख से बढ़ाकर 6.25 लाख जबकि शौर्य चक्र विजेताओं की राशि 6 लाख से साढ़े आठ लाख कर दी गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।