पशुपालन क्षेत्र के विकास के लिए काम कर रहे संस्थान सीएलएफएमए की 57वीं संगोष्ठी राज्धानी जयपुर के पांच सितारा होटल में आयोजित की गई...इस संगोष्ठी का उद्घाटन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किया...इस मौके पर कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी...मुख्य सचिव सीएस राजन... सहित राज्य के कई आला अधिकारी भी मौजूद रहे....संगोष्ठी में सीएलएफएमए के चेयरमैन अमित सरावगी....उपाध्यक्ष मंगेश वांग और एसवी भावे ने भी शिरकत की....संगोष्ठी के दौरान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने रिसर्जेन्ट राजस्थान पार्टनरशिप समिट और नई निवेश नीति की चर्चा करते हुए कंपनियों को दिए जा रहे कस्टमाईज पैकेजेज की भी जानकारी दी। इधर कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने कहा कि प्रदेश में पशुधन क्षेत्र में व्यवसायिक संभावनाएं कम नहीं हैं...उन्होंने रिसर्जेन्ट राजस्थान पार्टनरशिप समिट में संस्थान को आमंत्रित करते हुए कहा कि वे सरकार से हाथ मिलाकर काम करें और अपने उद्योग लगाकर उत्पादन बढाएं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।