बीते कारोबारी सत्र के आखिरी घंटे में लौटी तेजी का असर आज के कारोबारी सत्र में भी देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत आज एक फीसदी की बढ़त के साथ हुई है। आज एनएसई पर सभी सेक्टर इंडेक्स एक फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहे है। बैंक, ऑटो, एनर्जी और मेटल इंडेक्स में खरीददारी का माहौल बना हुआ है। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाल प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 200 अंक बढ़कर 25,882 के स्तर पर है। वहीं, निफ्टी एक फीसदी बढ़कर 7,855 के स्तर पर है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।