बीमारियों से निपटने के लिए टास्क फोर्स तैनात करने के निर्देश
(India)
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने डेंगू, मलेरिया और वायरल बुखार सहित अन्य मौसमी बीमारियों पर नियंत्रण के लिए सभी चिकित्सा अधिकारियों की छुट्टियां निरस्त करने और जिलों में जयपुर से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीमें भेजने के निर्देश दिए हैं। राजे ने मौसमी बीमारियों की स्थिति को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य, जिला व ब्लॉक स्तर पर टास्क फोर्स तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव सभी जिला कलक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए प्रदेश में मौसमी बीमारियों के हालात की समीक्षा करेंगे। राज्य स्तरीय टास्क फोर्स की प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को बैठक होगी। इसी प्रकार जिला एवं ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स बीमारियों की रोकथाम के कदम उठाकर उच्च स्तर पर रिपोर्ट भेजेंगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।