जवाहर कला केंद्र में आज से दो दिवसीय भारतीय युवा संसद कार्यक्रम शुरू हुआ। वल्र्ड डेमोक्रेसी डे के मौके पर हो रहे कार्यक्रम का उद्धाटन राज्यसभा सांसद और माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने किया। समाज एवं राजनीति के लिए युवा विषय पर हुए प्रथम उद्घाटन सत्र में महापौर निर्मल नाहटा, अमर उजाला के समूह सलाहकार यशंवत व्यास और सीताराम येचुरी ने अपने विचार रखे। येचुरी ने कहा कि जीवन में सब कुछ राजनीति ही तय करती है। आपको मैस में अच्छा भोजन मिलेगा या नहीं। आप अच्छे कॉलेज में उच्च शिक्षण के लिए जा पाएंगे या नहीं। पढाई के बाद आपको नौकरी मिलेगी या नही। जीवन का कोई भी पहलू हो राजनीति से अछूता नहीं है। हर जगह पर राजनीति हावी है। राजनैतिक निर्णयों के आधार पर ही सबकी जिंदगी तय हो रही है। लिहाजा राजनीति कैसी होगी? उसमें खुद के शामिल हुए बिना उसे बेहतर नहीं बना सकते। येचुरी ने युवाओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में राजनीति में शामिल होकर उसे बेहतर बनाने की मांग की,,,
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।