उदयपुर और चित्तोडगढ में चल रही एसीबी कार्रवाई अब राजधानी जयपुर तक पहुंच चुकी है । एसीबी ने खान विभाग में चल रहे रिश्वत के खेल में बुघवार रात विभाग के प्रमुख शासन सचिव और वरिष्ट आईएएस अधिकारी अशोक सिंघवी समेत 7 लोगांे को गिरफ्तार किया है। संभवतय ये प्रदेश में प्रिंसिपल सेकेट्री के रिश्वत मामले में गिरफ्तार होने का पहला मामला है। गिरफ्तार किए गए खान विभाग के प्रमुख सचिव अशोक सिंघवी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पसंदीदा अधिकारियों में शामिल है। जिन्हे सीएम खासतौर पर दिल्ली से यहां लाई थी। वसुंधरा के पिछले कार्यकाल में सिंघवी सीएम सेकेट्री के पद पर कार्यरत थे। एसीबी की टीम ने इससे पहले दोपहर में ढाई करोड़ की रिश्वत लेते सिंघवी के दलाल संजय सेठी, रशीद खान और सीए श्याम सिंह सिंघवी को उदयपुर मे गिरफ्तार किया था । इससे पहले एसीबी के आईजी दिनेश एमएन के नेतृत्व में चित्तौडगढ़ जिलें में खान विभाग की ओर से बंद कराई गई छह खानों को फिर से चालू करने के एवज में 2.55 करोड़ की रिश्वत लेने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने खान विभाग के अधिकारियों समेत पांच लोगों को गिरप्तार किया है ।इस कार्रवाई को एसीबी की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। गिरफतार आरोपियों में उदयपुर खान विभाग के अतिरिक्त निदेशक पंकज गहलोत भी शामिल है। एसीबी के महानिदेशक नवदीप सिंह ने बताया कि खान विभाग में रिश्वत की कई शिकायतें मिल रही थी। गिरफ्तार आरोपियों में अतिरिक्त निदेशक पंकज गहलोत, एसएमई भीलवाड़ा पुष्करराज आमेटा, दलाल संजय सेठी, चार्टड अकाउंटेंट श्यामसिंह सिंघवी और रिश्वत देने वाले का प्रतिनिधि रसीद खान है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।