अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में बड़ी उछाल देखने को मिल रही है। दरसल अमेरिका में ब्याज दरों के बढ़ने की अटकलों पर विराम लग गया है, फेड द्वारा ब्याज दरों का बढ़ाने से इंकार करने की वजह से सोने की कीमतों में जबरजस्त उछाल देखने को मिला है। अमेरिकी बाजार में कॉमैक्स पर सोना में तीन हफ्तों से चली आ रही गिरावट थम गई है। विदेशी बाजार में सोने का भाव करीब 10 डॉलर चढ़कर 1,128 डॉलर प्रति औंस (1 औंस = 28.34 ग्राम) के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वही घरेलू बाजार में त्यौहारी मांग बढ़ने के असर भी सोने की बढ़ती कीमतों में सहायक हो सकता है। विदेशी बाजारों में उछाल का असर घरेलू बाजार में सोने की कीमतों पर भी देखने को मिला है। आज के कारोबारी सत्र में सोना 200 रुपए चढ़कर 26350 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार हो रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।